कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। लाभार्थी ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पहाड़पुर मजरा धनुजुआ, पोस्ट रामपुर कुकहाट निवासी राजा पुत्र स्वर्गीय गज्जू को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया है। उन्हें योजना की प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भी प्राप्त हो चुके हैं। आवास निर्माण शुरू करने के लिए राजा ने अपना कच्चा मकान हटा दिया था। सरकारी योजना का समय पर मिले लाभ आरोप है कि गांव के ही निवासी बाबू सिंह चंदेल पुत्र कृष्ण सिंह, बिना किसी वैधानिक अधिकार के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि उक्त व्यक्ति दबंगई के आधार पर उसे अपने ही मकान पर निर्माण करने से रोक रहा है। इस बाधा के कारण लाभार्थी को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजा ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कराई जाए और संबंधित व्यक्ति को निर्देशित किया जाए कि वह आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न डाले, ताकि सरकारी योजना का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply