DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोमबत्तियों की रोशनी और प्रार्थनाओं से गूंजें शहर के चर्च:जेड स्क्वायर में सजा 50 फीट का क्रिसमस ट्री, देखने के लिए उमड़ी भीड़

क्रिसमस के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख चर्चों में रात 12 बजे कैरल गाने के साथ प्रभू यीशू का जन्म हुआ। गुरुवार सुबह से ही चर्चों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। लोगों ने चर्च पहुंचकर कैंडल जलाई और प्रार्थना में शामिल हुए। शहर के अशोक नगर स्थित सेंट जेवियर्स चर्च, सिविल लाइंस के मेथाडिस्ट चर्च और क्राइस्ट चर्च सहित अन्य गिरजाघरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। यहां हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उल्लास का अनोखा मिश्रण देखने को मिला। लोग न केवल प्रार्थना कर रहे, बल्कि एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी दे रहे हैं। क्रिसमस ट्री देखने उमड़ी भीड़ शहर के बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर माल में 50 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया गया है, जिसको देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। इसके अलावा माल में केक व सेंटा वाल भी बनाई गई। छुट्‌टी होने के चलते शहरवासी गंगा बैराज, शापिंग माल, मोतीझील, गणेश उद्यान समेत अलग अलग पिकनिक स्पॉट्स में जाकर दिन का आनंद ले रहे हैं। करीब दो दिन बाद बेहतर धूप निकलने से लोग घर से बाहर निकलकर धूप का मजा भी ले रहे हैं। यीशू के जन्म की कहानी सुनाई क्रिसमस के मुख्य समारोह की शुरुआत देर रात हुई। रात 12:00 बजे सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा और मध्यरात्रि मास का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म की कहानी सुनाई गई, भजन गाए गए और प्रार्थनाओं के बीच शांति व खुशी की कामना की गई। मोमबत्तियों की रोशनी ने पूरे वातावरण को एक दिव्य आभा प्रदान की। भाइचारे का संदेश दिया, केक काटा चर्चों के पादरियों ने लोगों को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस सिर्फ उत्सव ही नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा और प्रेम बांटने का समय है। इस दौरान कई चर्चों में केक काटने और उपहार बांटने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। अतिरिक्त पुलिस बल लगा क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी चर्चों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी चर्चों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा रो़ड व फुट पेट्रोलिंग भी हो रही है।


https://ift.tt/ADpI5Ok

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *