उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में आगरा 6 कैंडिडेट सलेक्ट हुए हैं। इसमें 4 होनहार बेटियां भी शामिल हैं। अपर जिला जज की बिटिया काव्या सिंह के साथ ही शहर की जैस्मिन वर्मा, वैष्णवी शर्मा, हिमिका, जगनेर के हरिविंदर के साथ ही अर्जुन नगर निवासी अभय सिंह राजपूत UPPSC 2024 के रिजल्ट में सफलता हासिल की है।
अभय सिंह राजपूत की 27वीं रैंक हैं, उन्हें SDM रैंक मिली है। यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे 7 नंबर से रह गए थे।
बैंक PO की नौकरी छोड़ कर बने SDM
अभय सिंह राजपूत शुरू से ही होनहार रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने लखनऊ डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) से BA-LLB ऑनर्स किया है। इस बीच 2021 में उनका बैंक ऑफ इंडिया में PO पद पर चयन हो गया। लगभग डेढ़ साल तक उन्होंने बैंक में नौकरी की। अभय सिंह के बड़े भाई अजय सिंह राजपूत IES हैं। 2018-19 में उनका चयन हुआ था। वर्तमान में वे मुंबई सेंट्रल में तैनात हैं। बड़े भाई की प्रेरणा लेकर उन्होंने भी सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। बैंक PO की नौकरी छोड़ वे दिन-रात पढ़ाई में जुट गए। दूसरे प्रयास में ही उन्हें SDM रैंक मिल गई। उनके पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। हरविंदर ने हासिल की 24वीं रैंक
जगनेर देहात क्षेत्र के निवासी हरविंदर सिंह गुर्जर ने UPPSC की परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधोली रोड निवासी हरविंद्र सिंह की इस सफलता पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। हरविंदर के पिता प्रेम सिंह हर्षाना, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। उसने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखा।” इस वर्ष 947 पदों के लिए आयोजित यूपीपीएससी परीक्षा में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के कठिन चरणों को पार कर काव्या सिंह ने सफलता हासिल की। काव्या ने बताया कि बचपन से ही अधिकारी बनकर जनता की सेवा करना उनका सपना था। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। मां शशि लता ने बताया कि काव्या शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्हें विश्वास था कि एक दिन वह परिवार का नाम रोशन करेंगी। रविवार को जैसे ही परिणाम आया और बेटी का नाम सूची में देखा, तो उनकी और उनके पति की आंखें नम हो गईं। पिता कुंदन किशोर सिंह ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और काव्या की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है। आगरा शहर से अन्य चयनित प्रतिभाओं में शास्त्रीपुरम निवासी जैस्मिन वर्मा, बेलनगंज निवासी वैष्णवी शर्मा और दयालबाग निवासी हिमिका का नाम भी सामने आया है। इन सभी के घरों में खुशी का माहौल है और परिजन अपनी बेटियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply