DniNews.Live

वाइन शॉप से कैश और शराब की बोतलें चोरी:प्रयागराज में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे, CCTV में कैद हुए चोर

प्रयागराज के कर्नलगंज में स्टेनली रोड स्थित एक वाइन शॉप (मॉडल शॉप) में तड़के चोरी की घटना अंजाम दी गई। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और नकदी समेत शराब की बोतलें व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। दुकान के मैनेजर भूपेश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को करीब सुबह 3:30 बजे अज्ञात लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 20 से 22 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना चोर नकदी के अलावा करीब 5-6 बोतल “ब्लू लेवल” शराब, एक लेदर बैग में रखे जरूरी कागजात और चेकबुक भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मैनेजर के अनुसार, फुटेज उनके पास सुरक्षित है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। छह दिन पहले सिविल लाइंस में हुई थी वारदात वाइन शॉप में चोरी की यह छह दिन के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले 23 मार्च की भोर में सिविल लाइंस में हार्टलाइन अस्पताल के पास मॉडल शॉप में 40 हजार नकद और महंगी शराब की बोतलें चोरी हुई थीं। इसके साथ ही पास के ही एक रेस्टोरेंट से भी सामान व कैश चोरी किया गया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *