यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका, केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ओ री सखी मंगल गाओ री… बजता रहा। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामे ही मंच से उतरे। पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर पहुंचे संभल SP
रात 8 बजे बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। IPS केके बिश्नोई पहले रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद द्वारचार हुआ। इससे पहले बाड़मेर में केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। शादी की तस्वीरें देखिए- अब बाराती निकासी की तस्वीरें हल्दी सेरेमनी में केके बिश्नोई ने पिता के साथ डांस किया था
27 मार्च की रात दोनों IPS अफसरों की हल्दी सेरेमनी हुई थी। केके बिश्नोई का कार्यक्रम बाड़मेर में हुआ था। वहीं, अंशिका को प्रयागराज में हल्दी लगाई गई थी। बिश्नोई अपनी शादी के फंक्शन को जमकर एंजॉय करते दिखे थे। उनकी अपने पिता के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। बिश्नोई अपने पिता के साथ पूरी मस्ती में डांस करते दिखे था। पिता ने भी बेटे के साथ जमकर डांस किया था। इस दौरान फिल्म कयामत से कमायत का फेमस सॉन्ग- ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा…’ बजा था। वहीं, 27 मार्च को IPS अंशिका वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री वेडिंग शूट का फोटो शेयर किया था। इसमें अंशिका अपने होने वाले पति केके बिश्नोई की बाहों में दिख रहीं। उन्होंने लिखा था- मेरा ख्वाहिशों का शामियाना। 26 मार्च को हुई थी दोनों अफसरों की सगाई
26 मार्च (गुरुवार) को संभल में IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई थी। रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई थी। फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर हवा में लहराया और खुशी का इजहार किया था। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों अफसरों ने स्टेज पर ‘चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…’ गाने पर जमकर डांस किया था। इस दौरान बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठा लिया था। अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा, जबकि बिश्नोई ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत कई अफसर मौजूद रहे थे। तस्वीरें देखिए- 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी। अब दोनों IPS के बारे में जानिए ——————————— यह खबर भी पढ़ें ‘मैडम…मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी’:उन्नाव में महिला ARTO को ट्रक ड्राइवर ने धमकाया ‘मैडम, मेरे सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं… जवाब नहीं दे पाओगी, इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।’ उन्नाव में महिला ARTO प्रतिभा गौतम को ट्रक ड्राइवर ने यह धमकी उस समय दी, जब वे उसे गाड़ी में खींचकर जबरन बैठाने लगीं। दरअसल, शनिवार देर रात एआरटीओ टीम ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply