भास्कर न्यूज | लखीसराय पोस्टल वोटिंग के लिए शुक्रवार और शनिवार को 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा होम वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई। इस प्रक्रिया को 24 और 25 अक्टूबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस विशेष अभियान के तहत सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच-पांच मतदान दलों का गठन किया गया था। ये दल िचह्नित मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया पूरी की। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के 14 वरिष्ठ नागरिक और 27 दिव्यांग मतदाताओं समेत कुल 41 मतदाताओं का मतदान 24 अक्टूबर को ही पूरा करा लिया गया। वहीं, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 42 वरिष्ठ मतदाता और 22 दिव्यांग मतदाता, कुल 64 मतदाता चह्नित किए गए थे। इनमें से 57 मतदाताओं का मतदान पहले दिन ही संपन्न हुआ, जबकि शेष 7 मतदाताओं का मतदान 25 अक्टूबर को पूरा कराया गया। 100 प्रतिशत मतदान सफलतापूर्वक संपन्न दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन ने बताया कि इस कार्य में अखिलेश कुमार, प्रशिक्षु सहायक कोषागार पदाधिकारी राजन कुमार, प्रशिक्षु सहायक जिला लेखा पदाधिकारी सौंदर्य कुमार सुमन सहित कोषागार के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। होम वोटिंग के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply