आगरा में किसान नेता पर हमला, VIDEO:लाठी-डंडे फेंककर कार से भागे बदमाश, थाना जगदीशपुरा में दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा में एक किसान नेता पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। हथियारों से लैस बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। मुकदमा होने के बाद भी पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। सेक्टर-3 निवासी पीड़ित अभिमन्यु चौधरी ने बताया- 19 सितंबर की शाम को वे सामान खरीदने के लिए सिकंदरा बोदला रोड पर एक हार्डवेयर की दुकान पर गए थे। सामान खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। तभी पथौली निवासी मन्नु यादव चार लोगों के साथ पहुंचा। अभिमन्यु का रास्ता रोका, अभद्रता की और गालियां दीं। अभिमन्यु ने विरोध किया तो कार से लाठी-डंडे, हॉकी निकालकर मारपीट की। अभिमन्यु का कहना है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अभिमन्यु ने पुलिस में की शिकायत में लिखा है कि नकाबपोश हमलावर चिल्ला रहे थे कि हमें पुनीत कहरवार ने भेजा है। अभिमन्यु ने शिकायत की है कि पुनीत ने 15 दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट के दौरान हमलावरों ने असलाहें भी निकाले। पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें दो नामदज है, चार अज्ञात हैं। घटना का सीसीटीवी आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हमलावर काली SUV 300 UP 82 नंबर से पहुंचे थे। मारपीट करने के बाद हमलावर डंडे फेंक कर कार में बैठकर भाग गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया।
भारतीय किसान यूनियन के चौ. चरण सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply