चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में खुशबू किन्नर के मकान में हुए कथित विस्फोट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर जेल भेजे गए सराय गांव के विशाल सिंह की पत्नी काजल सिंह ने खुशबू किन्नर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। काजल सिंह का आरोप है कि खुशबू किन्नर ने अपने ही मकान को तोड़कर बम से उड़ाने की झूठी अफवाह फैलाई। उनका दावा है कि खुशबू किन्नर का अभिषेक सिंह से पुराना विवाद चल रहा है, लेकिन उन्होंने साजिश के तहत उनके पति विशाल सिंह और भाई मनीष सिंह को पुलिस से मिलकर जेल भिजवा दिया। काजल सिंह ने यह भी कहा कि उनके जेठ विकास सिंह को भी फंसाने की साजिश रची जा रही है। काजल सिंह ने स्पष्ट किया कि खुशबू किन्नर के घर में बम विस्फोट नहीं हुआ था। उन्होंने तर्क दिया कि यदि विस्फोट होता, तो केवल बिस्तर टूटता, उस पर सोए तीन लोगों को चोट नहीं आती, जबकि उन्हें कुछ नहीं हुआ। काजल के अनुसार, यह खुशबू का पुराना मकान था जिसे वह पहले से ही तोड़ना चाहती थी, और इसी वजह से उन्होंने यह सब किया और उनके परिवार पर झूठा आरोप लगाया। काजल सिंह ने बताया कि खुशबू किन्नर उनके पति विशाल सिंह उर्फ शालू सिंह और भाई मनीष सिंह को पकड़कर ले गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खुशबू ने उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़ दिया, ताकि उनके पति और भाई के घर पर होने का कोई सबूत न मिले। काजल सिंह ने सवाल उठाया कि खुशबू किन्नर का संबंध अभिषेक सिंह टिंकू से था, तो वह उनके पति, देवर और भाई को क्यों फंसा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके पति को भोर में चार बजे पकड़कर ले गई। उनके और उनके जेठ के बच्चे सदमे में हैं और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। काजल सिंह ने यह भी बताया कि वे पुलिस के पास जा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
https://ift.tt/GY49K0k
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply