DniNews.Live

कायमगंज में हुड़दंगियों ने पुलिस टीम पर किया हमला:गश्त पर निकली टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दूल्हे सहित 5 गिरफ्तार

कायमगंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही पुलिस टीम पर रविवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना रविवार देर रात करीब 12:10 बजे की है। कोतवाली कायमगंज की पुलिस टीम सरकारी वाहन से बिरियन तिराहा से गालिब पुलिया की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी (संख्या: MH 48 S 6590) देखी, जिसके बोनट पर चढ़कर कुछ युवक डीजे की धुन पर हंगामा कर रहे थे। रास्ता साफ करने का प्रयास उपनिरीक्षक लालजी, सिपाही मनोज, मेघश्याम और चालक गौरव ने जब युवकों को समझाने और रास्ता साफ करने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस झड़प में सिपाही मेघश्याम और मनोज को चोटें आईं, और उनकी वर्दी के बटन टूट गए तथा कपड़े फट गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान के वलीमे का कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। दावत के बाद मुंबई से आए कुछ रिश्तेदार और स्थानीय युवक नशे में धुत होकर जश्न मना रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया। सिपाही मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला छपट्टी निवासी हुजैब मंसूरी, रिहान, अरसान मंसूरी, महबूब अंसारी और फर्रुखाबाद निवासी राजिक सहित 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में इस्तेमाल की गई महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया था, और अन्य आरोपियों की तलाश में सुबह तक दबिश दी गई। घायल सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुष्टि की है कि सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *