DniNews.Live

आगरा में संजय प्लेस कैफे में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने बचाई पांच लोगों की जान, 2 घंटे में पाया आग पर काबू

आगरा के संजय प्लेस कैफे में देर रात आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और कैफे की चौथी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। संजय प्लेस स्थित ब्लॉक नंबर 25 में सोमवार देर रात एक कैफे में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:45 बजे की है, जब शॉप नंबर 15 में स्थित कैफे से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कैफे की चौथी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते फायर टीम की कार्रवाई से जानमाल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *