DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में क्रिसमस का जश्न, VIDEO देखिए:चर्च में कैंडल जलाकर की प्रार्थना; गले मिलकर बोले- मैरी क्रिसमस

गोरखपुर में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्सव का माहौल है। शहर के चर्चों के साथ मसीही समुदाय के घरों को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया है। बुधवार देर रात ठीक 12 बजे यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं, जिसके साथ ही क्रिसमस का उत्सव शुरू हो गया। आधी रात के बाद से ही शहर के चर्चों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। लोगों ने कैंडिल जलाकर प्रार्थना की और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। घरों में केक काटकर परिवार के साथ त्योहार मनाया गया। सुबह होते ही चर्च परिसरों में चहल-पहल नजर आई। क्रिसमस के मौके पर शहर के कई इलाकों में मेले लगाए गए हैं। आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियों और मंचन के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। पूरे शहर में दिनभर उत्सव और खुशियों का माहौल बना हुआ है। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO क्रिसमस के जश्न की तस्वीरें भी देखिए-


https://ift.tt/uELDMrc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *