हाथरस में गुरुवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, कोहरे से कुछ राहत मिली है, लेकिन गलन भरी सर्दी और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। सुबह धूप भी निकल आई लेकिन सर्द हवाएं बरकरार रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 79 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय बाजारों में भी आवाजाही काफी कम देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते हुए नजर आए। सर्दी और कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इनमें काठगोदाम एक्सप्रेस 3 घंटे और ग्वालियर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
https://ift.tt/e1uIQjl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply