DniNews.Live

LPG संकट पर AAP छात्र विंग का विरोध प्रदर्शन आज:स्थाई गैस कनेक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हे के अभाव में छात्र परेशान, राज्यपाल को भेजेंगे मांग पत्र

केंद्र सरकार की कथित विफल विदेश नीति के चलते उत्पन्न LPG आपूर्ति संकट का असर अब आम लोगों के साथ-साथ छात्रों पर भी गहराने लगा है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ASAP सोमवार को लखनऊ में विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेगी। छात्रों की इन समस्याओं को उठाते हुए आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ASAP आज स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र होगी। यहां से संगठन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपेगा।
छात्रों पर सबसे ज्यादा असर LPG संकट का सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ रहा है, जो दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद और बनारस जैसे शहरों में छोटे किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। 10×10 के कमरों में रहने वाले हजारों छात्रों के पास न तो स्थाई गैस कनेक्शन है और न ही इलेक्ट्रिक चूल्हे की सुविधा उपलब्ध है। छोटे सिलेंडर और दुकानों पर निर्भरता ऐसे में छात्र अब तक छोटे दुकानदारों से दो-तीन किलो गैस खरीदकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन मौजूदा संकट ने इस व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है। इससे छात्रों के सामने भोजन की व्यवस्था तक का संकट खड़ा हो गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *