DniNews.Live

बिधनू में ट्रक-बस की आमने-सामने भिड़ंत, 14 घायल:आधा घंटे तक मची रही चीख-पुकार, 9 की हालत गंभीर रेफर

कानपुर के बिधनू में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां पर ट्रक और प्राइवेट बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई, इस दौरान डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी, इसके बाद दोनों अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गए। हादसे में बस में सवार 14 सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची बिधनू व सेन पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर 9 को गंभीर हालत में घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। रविवार देर रात कानपुर- सागर हाइवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के शम्भूहा पुल के पास ट्रक और प्राइवेट बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर बस में पीछे से घुस गया, टक्कर इतनी तेज थी, कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड्ड में पलट गए। हादसे में बस में सवार कमल सिंह (40), पीर अली (55), अपहान (3), नफीस (33), अरशद (12), सबाना (32) पत्नी नफीस, दीपू (30), शाहीन (35) पत्नी तस्लीम, जावेद (38) समेत 14 लोग घायल हो गए। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची, बिधनू और सेन पश्चिम पारा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर 9 को गंभीर हालत घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घायल घटनास्थल से निजी अस्पताल चले गए। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हाइवे पर आधा घंटे मची चीख पुकार घटना के बाद कानपुर सागर हाइवे पर चीख पुकार मच गई, पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को निकालकर एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान यहां से निकल रहे राहगीरों ने भी घायलों को निकालने में पुलिस की मदद की। एसीपी बोले – घायलों को पहुंचाया अस्पताल घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *