पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का मामला सामने आया है। महिला को शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु लगभग सात माह पहले हो चुकी है। पति के निधन के बाद वह घर पर अकेली रहती थी। इसी दौरान आकाश नामक युवक उसके घर आने-जाने लगा। आकाश ने महिला को शादी का वादा कर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे महिला गर्भवती हो गई। पुलिस जांच में जुटी जब महिला ने आकाश पर शादी का दबाव डाला, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को आकाश अपने माता-पिता और बहनोई सुरेंद्र के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वे पीड़िता को जबरन पीलीभीत स्थित एक नर्स के घर ले गए, जहां उसे नशीली और गर्भनिरोधक दवाएं दी गईं। दवाओं के सेवन से महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद आरोपी की मां उसे एक अस्पताल ले गई, जहां उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने बरखेड़ा पुलिस थाने में तहरीर दी। थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/cEF7rCQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply