DniNews.Live

रिटायर्ड रेल गार्ड का बेटा बना DPRO:पहले ही प्रयास में गोंडा के अश्वनी कुमार सोनी हुए पास, दो भाई सरकारी नौकरी में हैं

गोंडा के 28 वर्षीय अश्वनी कुमार सोनी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी 2024 के परिणामों में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) के पद पर 14वीं रैंक प्राप्त की है। अश्वनी कुमार सोनी बेलवा भान कौड़िया ग्राम पंचायत के बाबागंज मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय रिटायर्ड रेलवे गार्ड रक्षा राम सोनी और माता राजकुमार सोनी का नाम रोशन किया है। उनके घर में 25 दिन पहले ही एक बेटे का जन्म हुआ है, और अब अश्वनी के डीपीआरओ बनने से परिवार में दोगुनी खुशी का माहौल है। अश्वनी ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कौड़िया स्थित जनता इंटर कॉलेज से पूरी की। इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने पयागपुर बहराइच के के.बी. इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से बीए की पढ़ाई की और वहीं से यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की, जिसमें उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली।
अश्वनी कुमार सोनी तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई राजेश कुमार सोनी एक सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल हैं, जबकि बीच वाले भाई बृजेश सोनी गोंडा में सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता राजकुमारी सोनी और पत्नी रुपाली सोनी गृहणी हैं। अश्वनी कुमार सोनी को समय-समय पर परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिला पत्नी रुपाली सोनी ने भी समय-समय पर अपने पति का साथ दिया जिसका नतीजा है कि आज इतने बड़े पद पर सफलता हासिल की है। अश्वनी के भाई बृजेश सोनी ने बताया कि अश्वनी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे। उन्होंने कहा, “हम सभी ने हमेशा हर कदम पर अपने भाई का समर्थन किया और आज उसने जिला पंचायत राज अधिकारी बनकर पूरे प्रदेश में हमारा और हमारे पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।” यह सफलता गोंडा जिले के लिए भी गौरव का विषय है, जिसे कभी नकल का गढ़ कहा जाता था। अब यहां के युवा विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *