DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ आजमगढ़ महोत्सव:ग़ज़ल संध्या के साथ अंजुमन रहबर ने दी गजल पर सराहनीय प्रस्तुति

आजमगढ़ में पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से हो गया है। आजमगढ़ महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विवेक डीआईजी सुनील कुमार सिंह जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव एक महोत्सव नहीं बल्कि लोगों क़ो जोड़ने का एक माध्यम है। यह धरती वीर महापुरुषों और अनेक ऋषि मुनियो की धरती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ संघर्ष और सृजनशीलता की भूमि हैं। यहाँ की मिट्टी में मेहनत की खुशबू और लोकगीतों में जीवन की सच्चाई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नई पीढ़ी को संदेश देता है कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़कर ही आधुनिकता की यात्रा सफल हो सकती है। यह आयोजन विकास के साथ संवेदना, व्यवस्था के साथ संस्कार और प्रगति के साथ परंपरा को जोड़ने का एक माध्यम है। डीएम बोले मनोरंजन के साथ-साथ योजनाओं की दी जाएगी जानकारी जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। वहां जाकर उसके बारे मे जानकारी ले। उसका लाभ उठाये वाहन प्रदर्शनी भी लगायी गई है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के भी स्टाल एवं बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी कलाकार यहां पर प्रतिभा कर रहे हैं। महोत्सव में जनपद स्तर के स्थानीय कलाकारों क़ो एक बड़ा मंच मिले। इसके लिए स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस 5 दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव मे प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन सरकारी पैसे से किया जा रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन मे लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो धन्यवाद दिया एवं कहा कि बिना किसी अडचन के महोत्सव क़ो सकुशल संपन्न कराया जायेगा। जिले के SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि महोत्सव में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आज प्रथम दिन स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक गायन, लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही गजल संध्या के अंतर्गत अंजुमन रहबर, गुस्ताख़ अहमद बक्श और अन्य द्वारा गजल की प्रस्तुति दी गई, जो काफ़ी सराहनीय रहा। इस अवसर पर जिले के सीडीओ परीक्षित खटाना सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/wdT8ZYm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *