श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय के अनुसार श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आमंत्रण पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 28 दिसम्बर को श्रीराम लला का दर्शन पूजन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। नायडू इस दिन अयोध्या धाम स्थित महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर प्रातःकाल 10 बजे के आसपास पहुंचेगे। चंपत राय ने बताया कि सीएम नायडू वहां से चलकर श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। जहां प्रातः 11 बजकर 30 मिनट से लेकर अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट तक परिसर में भ्रमण कर मंदिर के निर्माण शैली के साथ ही अन्य देव.स्थानों का अवलोकन करेंगे।
उन्होंने बताया श्री नायडू का यह प्रथम बार अयोध्या आगमन हो रहा है। आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू ने दर्शन पूजन के साथ ही मुख्यमंत्री ने मन्दिर निर्माण की शैली देखने के प्रति भी उत्सुकता व्यक्त की है। यह जानकारी आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने एक चलचित्र संदेश में दी।
https://ift.tt/QZB7OSm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply