मिर्जापुर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार रात न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने सिटी विकास खंड के ग्राम अघौली स्थित मुहसर बस्ती और अर्जुनपुर नट बस्ती का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। अधिकारियों ने बस्ती में रहने वाले वृद्धों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को जानने के साथ ही ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। इसके लिए नियमित रूप से बस्तियों का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और विकास खंड अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में रैन बसेरों, अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है, ताकि लोगों को ठंड के प्रकोप से सुरक्षित रखा जा सके। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शीतलहर के मद्देनजर आगे भी इस तरह की राहत गतिविधियां जारी रहेंगी।
https://ift.tt/GAezSyd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply