कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज में एक 50 वर्षीय महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है। मृतक महिला की पहचान रेखा देवी (50), पत्नी सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला के देवर धर्म कुमार ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले गांव के आरोपी भूरा और गुरुदेव के महिला रेखा देवी पर 200 रुपए उधार थे। भूरा शराब के नशे में महिला से अपने ₹200 मांगने रेखा देवी के घर गया था।जब महिला ने ₹200 दो-तीन दिन में देने की का तो इससे नाराज होकर आरोपी ने रेखा देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक महिला के देवर ने बताया आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। रेखा देवी अपने 14 वर्षीय बेटे रामू के साथ गांव में रहती थीं। उनके पति सत्यपाल सिंह पंजाब में मजदूरी करते हैं। रेखा देवी के कुल चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। बेटी पपीता विवाहित है, जबकि दो अन्य बेटे जसवंत और एक अन्य अपने पिता के साथ रहते हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरियावगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की हत्या डंडे से की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
https://ift.tt/8qhCAUI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply