DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखीमपुर खीरी में क्रिसमस की धूम:डॉन बॉस्को में बच्चों ने बिखेरा प्रेम और उल्लास, सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने गीत-नृत्य से मोहा मन

क्रिसमस पर्व को लेकर लखीमपुर खीरी में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बाजारों में रौनक है तो वहीं स्कूलों और चर्चों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को शहर के मिशनरी स्कूल डॉन बॉस्को देउवा पुर में बच्चों के लिए विशेष क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूकेजी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कई बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। क्रिसमस म्यूजिक और ‘जिंगल बेल’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए। सेंटा बने बच्चों ने अपने साथियों को टॉफियां और उपहार बांटे, जिससे परिसर खुशियों से भर गया। डॉन बॉस्को कॉलेज के फादर जॉन नोरोन्हा ने बताया कि कॉलेज परिसर स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और सुंदर झांकियां भी तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह है। देखें, 3 तस्वीरें… क्रिसमस डे के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन, त्याग और प्रेम के संदेश को गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों की मधुर आवाज़ और तालबद्ध प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य फादर बिराज ने प्रभु यीशु के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सेवा, प्रेम और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वहीं सेंटा क्लॉज के रूप में सजे पात्र ने बच्चों के बीच खुशियों की सौगात बांटी। रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए यूकेजी से कक्षा आठ तक तीन वर्गों में क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूकेजी-ए, कक्षा 4-ए और कक्षा 7-बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रधानाचार्य फादर बिराज, उपप्रधानाचार्य फादर स्टीफन और डॉन बॉस्को मैलानी के प्रधानाचार्य की निर्णायक मंडली ने किया। विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही परीक्षा में सभी विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया गया।


https://ift.tt/9EdFOyA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *