क्रिसमस को लेकर शहर के चर्चों में तैयारियां पूरी हो गई है। चर्च को रंगीन झालरों से सजाया गया है। चर्च के बाहर झालरों से क्रिसमस ट्री को बनाया गया है। इस समय तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रात 11 बजे के बाद चर्च में जश्न शुरू होगा और यीशू का जन्म होगा। गुरुवार को सुबह से ही चर्च सज जाएंगे और पूरे दिन क्रिसमस का जश्न रहेगा। शहर के अशोक नगर स्थित सेंट जेवियर्स चर्च में मैदान पर सर्दी को देखते हुए लकड़ियों का भी इंतजाम किया गया। चर्च की बिल्डिंग के बाहर लगी माता मरियम की मूर्ति को भी सजाया गया है। इसके अलावा चर्चे के मेन गेट पर बलून सेंटा लगा है जो कि सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा क्रिसमस ट्री भी सजाया गया है। इसके अलावा सिविल लाइंस स्थित एलएलजेएम मैथॉडिस्ट चर्च को भी सजाया गया। चर्च की बिल्डिंग से लेकर चर्च के अंदर हाल में कुर्सियां लगाई गई हैं। देर रात होने वाली प्रेयर की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। रात में यीशू के जन्म के साथ जश्न होगा।
https://ift.tt/HYvs1B4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply