कासगंज के सोरों गेट स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने जनसंघ और भाजपा में रहते हुए दो बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनकी कार्यप्रणाली और नीतियों को आज भी सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता याद करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने वाजपेयी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने भाजपा के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में कई वर्षों तक काम किया, जिसके दम पर आज भाजपा केंद्र, प्रदेश और विभिन्न प्रांतों में सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। शाक्य ने बताया कि वाजपेयी जी का सपना था कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति देशभक्त हो, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो। उनके कार्यकाल में ही भारत ने सफल परमाणु परीक्षण किया था। उनका यह भी सपना था कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ झोपड़ी में बैठे गरीब तक पहुंचे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार साकार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह राणा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शरद गुप्ता, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, खूब सिंह लोधी और शिवकुमार भारद्वाज, शिव प्रताप सोलंकी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://ift.tt/S5oVF9G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply