शेखपुरा में अरियरी थाना पुलिस ने बुधवार को मारपीट और जानलेवा हमले के दो फरार आरोपियों को अरेस्ट किया है। ये आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवीनगर ककरार गांव निवासी गोपी महतो (हीरा महतो का पुत्र) और मय अमरपुर गांव निवासी विनोद यादव (राधे श्याम यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। गोपी महतो वर्ष 2017 के एक मामले में वांछित था, जबकि विनोद यादव को वर्ष 2018 की एक घटना में तलाश थी। अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। छापामार दल में दारोगा पारसनाथ राम और अरविंद कुमार सिंह भी शामिल थे। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश सिविल कोर्ट शेखपुरा को लंबे समय से थी। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के कई प्रयास किए, लेकिन वे हर बार भागने में सफल हो जाते थे। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।
https://ift.tt/qainE1m
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply