DniNews.Live

सोमवार को कानपुर में केस्को का शटडाउन:20 इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए अलग-अलग क्षेत्रों की टाईमिंग

कानपुर में सोमवार को बिजली विभाग द्वारा 20 इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। केस्को द्वारा अलग-अलग इलाकों में पोल लगाने और तारों के पास पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में 2 घंटे से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 40 से ज्यादा कर्मचारी कार्य के लिए लगाए गए हैं।
केस्को के अनुसार इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
पनकी रोड, न्यू शिवली रोड के आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
रामधाम, चुंगी चौराहा, लवकुश नगर, सूबेदार नगर, ओल्ड बिठूर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर इलाकों में अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
धारी पूर्व, बसंत विहार, वाई ब्लॉक, यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस, निजाम चौराहा, नमक फैक्ट्री, ओ ब्लॉक यशोदा नगर, करमपुर गांव, दिवाली चौराहा क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और 1 बजे से 4 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
पनकी मंदिर, पनकी थाना, ई ब्लॉक, स्वराज नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एल ब्लॉक, रावतपुर गांव, बनियापुरवा में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से बिजली संबंधी कार्य पूरा कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के तुरंत बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *