झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर मॉर्च्युरी में रखे एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। महिला की मौत जहर खाने से हुई थी। मंगलवार शाम शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखा गया था। बुधवार सुबह जब परिजन पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शव की आंख के आसपास का हिस्सा गायब था। यह देखकर परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में डॉक्टर और पुलिस मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने मॉर्च्युरी की साफ-सफाई तुरंत शुरू कराई। साथ ही एक रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेज दी। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक महीने में दूसरी है। इससे पहले 30 नवंबर 2025 को भी चूहों ने शव के आंख-कान कुतर दिए थे। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
दवा के धोखे में जहर खा लिया
मृतका का नाम पुष्पा (60) पत्नी रघुवीर दोहरे था। वह चिरगांव थाना क्षेत्र के महेबा गांव की रहने वाली थी। मृतका के भतीजे सचिन कुमार ने बताया- मेरी चाची पुष्पा को शुगर की बीमारी थी और उनकी दवा नियमित चलती थी। मंगलवार को दवा के धोखे में उन्होंने जहर खा लिया। जब उनकी भतीजी गुल्ली कमरे में पहुंची, तो चाची बेहोश पड़ी थीं। भतीजी ने बाहर आकर सबको इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में हम लोग चाची को लेकर चिरगांव सीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कॉलेज में इलाज के दौरान रात लगभग 8:30 बजे चाची की मौत हो गई। इसके बाद उनका शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया। आंख के पास का हिस्सा चूहों ने खाया
भतीजे सचिन कुमार ने आगे बताया- रात को शव रखकर हम लोग घर चले गए। तब शव पूरी तरह सुरक्षित था और डीप फ्रीजर में रखा गया था। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जब हम पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे और शव को बाहर निकाला, तो आंख के आसपास का हिस्सा गायब था। मॉर्च्युरी के अंदर चूहे दौड़ रहे थे और उन्हीं चूहों ने शव को कुतरा होगा। यह देखकर परिजन भड़क गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ डॉक्टर मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात करके मामले को शांत कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने मॉर्च्युरी की साफ-सफाई तुरंत शुरू कराई। साथ ही एक रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस में किया हंगामा
यह देखकर परिजन भड़क गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने मॉर्च्युरी की साफ-सफाई तुरंत शुरू कराई और मामले की एक रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है। महिला के पति सिंचाई विभाग से हैं रिटायर्ड
पुष्पा की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। पुष्पा के पति रघुवीर सिंचाई विभाग में ड्राइवर के पद से रिटायर्ड है। उनकी 4 बेटियां सरोज, रेखा, सविता और पिंकी है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। CMS बोले- शव का कुछ हिस्सा डैमेज हुआ है सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने कहा- एक मामला हमारे संज्ञान में आया है, जिसमें महिला के शव को मंगलवार रात मॉर्च्युरी में रखा गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार शव में कुछ नुकसान (डेमेज) हुआ है। इस मामले की पूरी जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 30 दिसंबर को भी हुई थी घटना गुरसराय के सिरबो गांव की रहने वाली क्रांति देवी (26) की शादी लगभग आठ साल पहले टीकमगढ़ के सतवरा गांव निवासी प्रीतम पटेल से हुई थी। पति से मनमुटाव होने के कारण क्रांति मायके में रह रही थीं। 28 नवंबर को क्रांति ने जहर खा लिया था। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। 30 नवंबर को परिजन पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव की आंख, कान और उंगली चूहों ने कुतर दी थी। इस मामले से पहले भी मेडिकल कॉलेज में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे मॉर्च्युरी की सुरक्षा और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ————-
https://ift.tt/7AWUiod
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply