DniNews.Live

झांसी में 3 वाहन टकराए, 13 घायल:हाइवे पर नींद की झपकी आने से ट्रक डिवाइडर फांदकर बस से भिड़ा, फिर वैन टकराई

झांसी में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे बस-ट्रक और वैन टकराने से 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी है। बताया जा रहा है कि कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक असंतुलित हो गया और डिवाइडर फांदकर गलत दिशा में आकर रोडवेज बस से टकरा गए। इसके बाद पीछे आ रही वैन बस में घुस गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। हादसा सुबह बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाइवे पर बुजुर्ग बचावली गांव के पास हुआ है। कानपुर जा रही थी रोडवेज बस यूपी78 एचटी 3937 नंबर की रोडवेज बस सोमवार सुबह कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 15 सवारी थी। सुबह लगभग 6 बजे बस बचावली गांव के पास पहुंच थी। तभी सामने से दूसरी लाइन पर आ रहा ट्रक के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर गलत दिशा में आकर बस से टकरा गया। पीछे आ रही वैन भी बस में घुस गई। एक्सीडेंट होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर झांसी डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बृज किशोर, सीनियर फोरमैन विश्वजीत और बुकिंग लिपिक आशाराम कुशवाहा मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इंदौर से लौट रहे थे संत वैन चालाक कानपुर के बिठुर निवासी बबलू ने बताया कि वैन में स्वामी शिवानंद समेत 4 लोग सवार थे। स्वामीजी इंदौर में अपने आश्रम गए थे। वहां से हम लोग बिठुर लौट रहे थे। तभी ट्रक डिवाइडर फांदकर हमारी लाइन पर आ गया और बस से टकरा गया। मैंने ब्रेक लगाए, मगर हमारी वैन भी बस में घुस गई। स्पीड कम होने की वजह से हम लोग बाल-बाल बच गए। चारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, जालौन के काेंच क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी सुमित ने बताया कि पत्नी और बेटी को लेकर अपने चाचा के पास भोपाल गया था। ट्रेन से झांसी पहुंचा और फिर यहां से बस से जा रहे थे। हम सब लोग सो रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि 13 घायल आए थे। सभी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। ये लोग घायल हुए हादसे में सुमित पटेल (28), उनकी पत्नी रागिनी (23), उनकी बेटी आरिका (2), स्वामी सिवानंद (77), बालकिशन (31), बबलू (37), बस चालक राजीव कुशवाहा (30), कंडेक्टर रिचा साहू (32) समेत 13 लोग घायल हो गए। बड़ागांव थाना के कार्यवाहक प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। 3 वाहन टकराने से एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वाहनों को जब्त करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *