DniNews.Live

संभल में 1.95 लाख कॉपियों का मूल्यांकन हुआ:79.56 प्रतिशत काम पूरा, 530 अध्यापकों ने जांची 2.48 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

संभल जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब तक 79.56 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नौ दिनों में कुल 1,95,664 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, जबकि जनपद में कुल मूल्यांकन के लिए 2,48,089 कॉपियां निर्धारित की गई थीं। नौवें दिन अकेले 22,566 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) सर्वेश कुमार ने बताया कि नौवें दिन इंटरमीडिएट की 13,464 और हाईस्कूल की 9,102 कॉपियां जांची गईं। इस कार्य में 530 अध्यापकों ने सक्रिय योगदान दिया। नौ दिनों में इंटरमीडिएट की कुल 89,676 और हाईस्कूल की 1,05,988 कॉपियां मूल्यांकन के लिए जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगा। मूल्यांकन केंद्रों की प्रगति विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में प्रगति इस प्रकार है: एसएमई इंटर कॉलेज, चंदौसी: 61% इंटर कॉलेज, बहजोई: 71.23% हीरा देवी इंटर कॉलेज, बहजोई: 88.23% शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल: 67.43% आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज, संभल: 63.42% सभी केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ मूल्यांकन कार्य पारदर्शी तरीके से चल रहा है। सुरक्षा और पहचान व्यवस्था मूल्यांकन में लगे सभी परीक्षकों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केंद्रों के खुलने और बंद होने का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, प्रत्येक अध्यापक का नाम और फोटो केंद्र के बाहर लगे गेट पर प्रदर्शित किया गया है। परीक्षार्थियों की संख्या और प्रशासन की तैयारी इस वर्ष 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में संभल जनपद से कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 27,786 इंटरमीडिएट और 23,646 हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं थीं। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि मूल्यांकन कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *