चंडीगढ़ में हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की शादी:गुरुद्वारे में पंजाब की डॉ. अमरीन के साथ लावां फेरे ले रहे, करीबी रिश्तेदार ही पहुंचे

चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पंजाब की डॉ. अमरीन कौर के साथ लावां फेरे ले रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे मंत्री विक्रमादित्य और अमरीन सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे थे। गुरुद्वारे में दोनों तरफ से करीबी रिश्तेदार ही पहुंचे हैं। विक्रमादित्य सिंह के साथ उनकी माता प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त आए हैं। इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में स्थित अमरीन के घर में कार्यक्रम होगा। शाम को विक्रमादित्य सिंह दुल्हन के साथ चंडीगढ़ से शिमला लौटेंगे। जहां होली लॉज में वधू प्रवेश का कार्यक्रम होगा। अमरीन कौर सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राजनीति में आने से पहले विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उनकी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही अमरीन कौर से दोस्ती हुई। यह दोस्ती आठ-नौ साल पुरानी बताई जा रही है।

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर