मथुरा जीआरपी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक 18 वर्षीय युवती को उसके परिजनों से मिलाया। युवती ग्वालियर की रहने वाली है और घर से नाराज होकर मथुरा जंक्शन पहुंची थी। उपनिरीक्षक गौरव माल्या अपनी क्यूआरटी टीम और महिला हेड कांस्टेबल राजरानी के साथ मथुरा जंक्शन पर गश्त कर रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखी। पुलिस टीम ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि वह ग्वालियर के डौंगपुर वार्ड से अपनी मां से विवाद के बाद घर से निकल आई थी। पुलिस ने युवती से उसके परिजनों का संपर्क नंबर लिया। युवती ने अपने भाई मनमोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिससे पता चला कि वह 28 मार्च से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और युवती की तलाश तेज की गई। उसे सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया, जहां उसे महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में रखा गया। कुछ देर बाद युवती के भाई मनमोहन और माता थाने पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अपनी बेटी को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply