लखनऊ में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी। कुछ देर में दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो बड़े ने छोटे के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। छोटा भाई इस हमले में जमीन पर गिर पड़ा, उसके सिर से तेजी से खून बहने लगा। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। रविवार रात करीब 11 बजे की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद बड़ा भाई भागने लगा, जो लड़खड़ाकर गिर जा रहा था। किसी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। गांव पहुंची पुलिस ने बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई है। बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने उसके सिर पर रॉड से मारा। दोनों के पिता पुत्तीलाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने गोलू का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply