अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हमलों के मलबे से अलबोर्ज प्रांत में पावरग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। बिजली कटौती के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाने लगे। लोग घरों और छतों से भी नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि, उप ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में है। दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। IRGC के एयरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक, अब तक नियोत होवाव के केमिकल इंडस्ट्रीज, एक रिफाइनरी, दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एल्युमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया है। भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply