DniNews.Live

तीन महीने ईरान की जेल में बंद मर्चेंट नेवी अफसर:दुबई के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, 8 अन्य भारतीय भी साथ, नेवी कस्टडी में

ईरान की जेल में तीन महीने से बंद प्रतापगढ़ के मर्चेंट नेवी अफसर अनिल सिंह वतन लौट आए हैं। वह आज सुबह करीब 5 बजे दुबई के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ कुल 8 अन्य भारतीय भी वापस आए हैं। फिलहाल, सभी को नेवी अधिकारियों की कस्टडी में रखा गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अनिल सिंह की सुरक्षित वापसी पर उनकी पत्नी गायत्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि यह वापसी सरकार के प्रयासों और जनप्रतिनिधियों की पैरवी से संभव हो पाई है। जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह समेत 8 भारतीयों को 8 दिसंबर को ईरान की समुद्री नेवी फोर्स ने कच्चा तेल तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद परिवार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। लगातार प्रयासों के बाद उन्हें 26 फरवरी को रिहा कर दिया गया था, लेकिन ईरान में युद्ध जैसे हालात के कारण वे वहीं फंसे रहे। करीब एक हफ्ते पहले भारत सरकार के हस्तक्षेप से सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया और वे अब मुंबई पहुंच चुके हैं। अनिल सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्षों से दुबई की एक शिपिंग कंपनी में अफसर के पद पर कार्यरत थे। परिवार को उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अनिल सिंह कल तक अपने घर प्रतापगढ़ पहुंच जाएंगे। उनकी वापसी की खबर से गांव और परिजनों में खुशी का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *