बांका जिले के रजौन प्रखंड स्थित बीआरसी रजौन फील्ड पर बुधवार को जीविका के तत्वावधान में चेतना 4.0 अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रगति सीएलएफ ने किया, जिसका शुभारंभ जीविका बीपीएम मुकेश कुमार की देखरेख में हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला और पुरुष के बीच व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना है। इसका लक्ष्य महिलाओं को अपनी पहचान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम के दौरान प्रदान टीम के सहयोग से एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेश दिया गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी रेस, लूडो, जलेबी रेस, सुई-धागा, 100 मीटर दौड़, रस्सा-कस्सी, बैलून फोड़, गांठ बांधना, बटन सिलाई, चम्मच-कटोरा और बटन-धागा प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बीपीएम मुकेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन का व्यापक उद्देश्य लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी व्यवस्थाओं को समाप्त कर एक सकारात्मक और जागरूक समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर नोडल शांता भारती, मनीष कुमार, आशा देवी, पिजा कुमारी, सुनीता, पुनिता, कोऑर्डिनेटर खुशबू देवी, आरती कुमारी, त्रिभुवन कुमार, विकास कुमार, जयकांत और अविनाश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/gDHul6U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply