DniNews.Live

सुल्तानपुर में दहेज के लिए बहू को घर से निकाला:पति समेत पांच ससुरालियों पर FIR दर्ज, एक साल पूर्व हुई थी शादी

सुल्तानपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कादीपुर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हई हमजापुर गांव से संबंधित है। निर्मल नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंदना की शादी 2 मार्च 2025 को खतीवपुर गांव निवासी रवि पुत्र संतराम के साथ की थी। निर्मल ने अपनी क्षमतानुसार शादी में दहेज के रूप में काफी सामान और एक बाइक दी थी। शादी के एक सप्ताह बाद ही वंदना के पति रवि, ससुर संतराम, सास शुलवा, देवर रवींद्र, वीरेंद्र और ननद रिंका ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वे वंदना से अपने पिता से एक लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। वंदना ने यह जानकारी अपने पिता को दी। तहरीर में बताया गया है कि 27 मार्च को दोपहर करीब दो बजे वंदना के पति रवि, ससुर संतराम, सास शुलवा, देवर रवींद्र और वीरेंद्र तथा ननद रिंका ने उसे कथित तौर पर बुरी तरह पीटा। उन्होंने एक बार फिर एक लाख रुपये दहेज की मांग की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वंदना शाम को अपने पिता के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। निर्मल ने यह भी बताया कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करने के संबंध में पहले भी सुलह-समझौता हुआ था, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे मानने से इनकार कर दिया। अब सुलह की कोई संभावना न होने के कारण उन्होंने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कादीपुर थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने जानकारी दी कि निर्मल की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *