DniNews.Live

लखीमपुर में तालाब में डूबा किशोर:मछली पालन के लिए बना था पोखर, दोस्तों के साथ नहाने गया था

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयल चौकी इलाके के ग्राम आधाचाट में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ मछली पालन के लिए बने तालाब में नहाने गया था। मृतक की पहचान गांव निवासी अमरीश प्रजापति के 16 वर्षीय पुत्र पुनीत के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुनीत अपने चार दोस्तों के साथ गांव के उत्तर दिशा में स्थित मछली पालन के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने पुनीत को डूबते देख शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद सभी दोस्त दौड़कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुनीत को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में गहरा दुख है। गांव में भी इस घटना को लेकर गंभीर माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *