DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यातायात नियम उल्लंघन पर 63 वाहनों का चालान:पुलिस ने की कार्रवाई, दोपहिया-चारपहिया वाहन शामिल

यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 63 वाहनों का चालान किया है। इनमें 58 दोपहिया और 5 चारपहिया वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। जिले में यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दे रही है। इसके बावजूद भी कई लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नवंबर माह में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और सामाजिक संगठनों ने एक महीने तक जागरूकता अभियान चलाया था, जिसमें रैलियां, गोष्ठियां और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया था। जागरूकता के बावजूद नियमों का पालन न होने पर यातायात पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस कार्रवाई से गोपीगंज, औराई, भदोही और सुरियावां सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चालकों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


https://ift.tt/F6SVzDn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *