DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में घने कोहरे के साथ ओस की बारिश्:10KM की स्पीड से चलीं बर्फीली हवाएं, नर्सरी तक स्कूलों में छुट्‌टी

लखनऊ में आज, बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। आसमान से ओस की बूंदें गिरीं। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर रही। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। कोहरे की वजह से सुबह के समय वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से मंगलवार शाम शाम बजे जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का एक्यूआई 157 यलो जोन में रहा। बीते 24 घंटे में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 66 फीसदी रहा। लखनऊ के मौसम की 2 तस्वीरें… लखनऊ के आसपास के जिलों में अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोहरा छाए रहने के साथ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके चलते घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने फिलहाल दो दिनों तक लखनऊ में कोई अलर्ट नहीं जारी किया है, लेकिन आसपास के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। घना कोहरा भी रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बाराबंकी,सीतापुर, रायबरेली सहित अन्य जिले शामिल हैं। ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव लखनऊ में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। डीएम विशाख जी ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि बुधवार से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। इसके अलावा सभी बोर्डों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूल 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। डीएम ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। लखनऊ का 5 दिन का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 25 दिसंबर 19° 12° 26 दिसंबर 18° 10° 27 दिसंबर 19° 12° 28 दिसंबर 20° 12° 29 दिसंबर 20° 12°


https://ift.tt/6pQyarZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *