DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में सर्दी बढ़ी, तापमान 8 डिग्री:कोहरे से राहत पर गलन से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टियां नहीं

हाथरस में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, आज कोहरे से कुछ राहत मिली है, लेकिन गलन भरी सर्दी और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 77 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड में और अधिक वृद्धि की है। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय बाजारों में भी आवाजाही काफी कम देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते हुए नजर आए। जिले में अभी तक स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इसके चलते अभिभावक लगातार जिला प्रशासन से स्कूलों में छुट्टी की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों को बढ़ती ठंड से बचाया जा सके।


https://ift.tt/ndE5RGP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *