यूपी के 20 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में तापमान में हल्की बढ़त तो रही, लेकिन कोहरे का कहर बरकरार रहा। घने कोहरे की वजह से मंगलवार को आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य हो गई। क्रिसमस और नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा। सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। क्रिसमस पर पारा 6 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहेगा। 25 दिसंबर से चलेगी उत्तरी-पछुआ हवाएं आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बुधवार को पूर्वी और मध्य यूपी में दो दिन में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद विक्षोभ का असर खत्म होगा, हवा का रुख बदलेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से 25 दिसंबर से प्रदेश में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवाएं चलेंगी। घना कोहरा का अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, बदायूं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को 20 जिलों में भयंकर कोहरा पड़ेगा। विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां से आने वाली सर्द हवाओं से पारा 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। राहत आयुक्त बोले- अफसर अलर्ट रहें
सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राहत आयुक्त ने 25 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोहरे में अगर एक्सीडेंट हों तो तत्काल 108 और 112 नंबर पर जानकारी दें। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की स्पीड 60 से 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। बांदा में 2 और कानपुर में 1 की ठंड से मौत
कानपुर में रविवार देर रात टैंकर पर चढ़ते समय ड्राइवर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के चलते उसकी जान गई। शनिवार को बांदा में दो लोगों की ठंड से मौत हुई थी। मौसम की तस्वीरें देखिए… फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया- लखनऊ, गोंडा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। 7 जिलों में पहले से स्कूल बंद थे। यानी अब तक 15 जिलों में डीएम ने स्कूलों में छुट्टी की है। इन 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित लखनऊ: 27 दिसंबर तक प्री-प्राइमरी व नर्सरी के स्कूल बंद।
गोंडा: 8वीं तक स्कूल 26 दिसंबर तक बंद। टीचर स्कूल में SIR कार्य करेंगे।
प्रतापगढ़: 8वीं तक सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
मैनपुरी: 8वीं तक स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
संभल: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
सुल्तानपुर: 12वीं तक स्कूल 24 दिसंबर को बंद रहेंगे।
मेरठ: 8वीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद।
संतकबीरनगर: 5वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद। आज ऐसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/9MBfY76
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply