DniNews.Live

आगरा के दुर्गानगर फेश-2 में गली और सड़क टूटी:लोगों ने बैठक कर जताया विरोध, क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

आगरा में रविवार को दुर्गानगर फेश-2 में गोर्खा समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान समाजसेवियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जन समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और कहा कि लंबे समय से मोहल्ले की गली और सड़क टूटी पड़ी है। सड़क जर्जर है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को निकलने में परेशानी होती है। आमजन को गली में निकलने में काफी दिक्कत होती है, खासकर बारिश के दिनों में जब गली में जलभराव हो जाता है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी तकलीफ होती है। लोकल लोगों ने बताया कि आगरा नगर निगम से लेकर क्षेत्र के पार्षद को कई पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बैठक में क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे, जिन्होंने आश्वासन दिया कि गली की फाइल बन गई है और जल्द ही गली बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क को भी बनवाने का प्रयास जारी है और जल्द उसे भी बनवाया जाएगा। गोर्खा समाज के अध्यक्ष ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करवाएंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्षद को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *