मेरठ के सकौती में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने अपनी चुनाव की हार और जाट नाम हटाने को लेकर हुए विवाद की बात करते हुए पूर्व विधायक पर इशारा करते हुए खूब तंज कसा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं बदला जरूर लूंगा। ना तुम भूलना न मूझे भूलने देना संजीव बालियान ने जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा दो बार अपमान हुआ है जिसका बदला लेकर सूत समेत वापस करना है। इसको न मैं भूलूंगा और न आप, यदि मैं इसे भूल जाऊं तो आपका फर्ज है आप मुझे याद दिलाओ और यदि मैं तो आपको मुझे इस बात को याद दिलाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है इसलिए हार जीत का कोई मुद्दा नहीं है लेकिन चुनाव के समय जो अपमान हुआ है उसका बुरा लगा है और अपने लोगों से यही अपील है कि उसका बदला लेना है। जानबूझकर नहीं किया विरोध उन्होंने कहा कि जितना अपमान रात में जाट नाम को हटाने के लेकर हुआ है वह सभी षड्यंत्र था। कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते थे कि भगवंत मान मेरठ में पहुंचे और जाट समाज की ऐसी जनसभा को संबोधित करें। लेकिन हम इसी वजह से शांत रहे ताकि हमारा यह आयोजन हो सके अगर हम उसे समय विरोध करते तो कार्यक्रम की परमिशन कैंसल हो जाती और हमारे भाई भगवान का हेलीकॉप्टर आज मेरठ में नहीं उतरता। जाट का नाम हटाने का किसी में दम नहीं
उन्होंने कहा कि अगर हमें इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इस प्रकार शांत न रहना पड़ता तो इतना किसी में दम नहीं है जो हमारे जाट समाज का नाम कहीं से हटा दे या इस प्रकार विरोध कर दे। जिस महाराजा सूरजमल की प्रतिमा से जाट शब्द हटाया गया है उनका इतिहास है कि 80 लड़ाई उन्होंने लड़ी लेकिन आज तक कोई लड़ाई नहीं हारे। हमारे समय पर ही ऐसा क्यों
संजीव बालियान मंच पर संबोधन के दौरान कहा कि हमारे समाज के कार्यक्रम में ही प्रशासन द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है। इस क्षेत्र में तमाम तरीकों के आयोजन होते हैं, तमाम बैठ के होती हैं, तमाम अन्य कार्यक्रम भी होते हैं किसी में कुछ नहीं होता। लेकिन हमारे कार्यक्रम में ही ऐसा हुआ है इस बात को भी हम ध्यान में रखेंगे और हमारा समाज इसका भी बदल लेगा।

Leave a Reply