DniNews.Live

गोंडा में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवारों को रौंदा, बाजार से घर जा रहे थे तीनों

गोंडा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना आज रविवार देर रात करीब 9 बजे खोडारे थाना क्षेत्र के बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर बुकनापुर गांव के पास हुई। तीनों युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय श्रीश्याम, 23 वर्षीय अमरदीप सक्सेना और 20 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक खोण्डारे बाजार से अपने घर खुटिहन गांव लौट रहे थे। सूचना मिलने पर खोडारे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। खोडारे थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अज्ञात वाहन के खिलाफ परिजनों द्वारा खोण्डारे थाने में तहरीर भी दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *