DniNews.Live

चित्रकूट में ट्रक के अंदर मिला ड्राइवर का शव:शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया बाहर, दम घुटने से मौत की आशंका

चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गडरिया पुरवा निवासी लवकुश पाल (23) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि उसने रफीक के पेट्रोल पंप के पास अपना ट्रक खड़ा किया था और केबिन बंद कर अंदर सो गया था। काफी देर तक ट्रक में कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब उन्होंने ट्रक के अंदर झांककर देखा, तो ड्राइवर अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *