DniNews.Live

बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत:इलाज के लिए जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

बांदा के कमासिन दांदो मार्ग पर रविवार को एक अज्ञात ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कल्लूपुर मोड़ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान पछौंहा गांव निवासी सविता (37 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति विद्यानंद उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर जनपद ले जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सविता ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पति विद्यानंद ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्यानंद को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *