DniNews.Live

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:औरैया में बकरी चराते ग्रामींणो ने देखा, परिजनों में शोक का माहौल

एरवा कटरा थाना क्षेत्र के भटपुरा स्थित एक खेत में आम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। बकरी चराने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त उदईपुर गांव निवासी सुदामा कठेरिया पुत्र स्व. शैलेश कठेरिया के रूप में की। सुदामा कठेरिया की शादी 6 मई 2025 को जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिड़हल गांव निवासी मोनिका से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुदामा गुस्से में घर से चला गया था। शाम को सुदामा की बहन पूनम ने बताया कि वह मेरे घर आया है जिससे परिजन आश्वस्त हो गए थे। परिजनों का मानना है कि बहन के यहां से वापस आने के बाद सुदामा ने यह कदम उठाया। वहीं, मृतक की पत्नी रविवार दोपहर अपने मायके चली गई। थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर घटना में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *