समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में समाजवादी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मेरठ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार पर एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब को जबरदस्ती छूना गलत है। उन्होंने इस कृत्य को महिला सम्मान के खिलाफ बताया और नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। संजय निषाद और गिरिराज सिंह के बयानों का विरोध
समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह के कथित बयानों को भी आपत्तिजनक बताया, जो इस घटना के समर्थन में दिए गए थे। कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति में महिला के घूंघट या नकाब को उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि किसी महिला के घूंघट या नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओं के सम्मान पर हमला है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। नीतीश कुमार पर मुक़दमा दर्ज करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ऐसे व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने महामहिम से अनुरोध किया कि संबंधित सभी व्यक्तियों को उनके पद से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान में मिशन शक्ति जैसे अभियान चला रही है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है। खुले मंच से सीएम मुस्लिम महिलाओं का हिजाब खींच रहे हैं। ऐसे में महिलाएं खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के इस कृत्य से समाज आक्रोश में हैं। ऐसे में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की, उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।
https://ift.tt/7V6HofN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply