कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र में छेड़खानी के विरोध में बेखौफ शोहदे ने किशोरी के पिता की कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब शोहदे की प्रताड़ना से तंग मां–बेटी उसकी शिकायत करने ग्वालटोली थाने गई हुई थीं। पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग हमले के दौरान चीख भी नहीं सके। करीब 2 घंटे बाद वह वापस लौटी, तो कमरे का नाजरा देख सन्न रह गई। कमरे में गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था, बुजुर्ग खून से लथपथ बिस्तर में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें आनन–फानन में हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी शोहदे, उसकी मां, बहन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 5 साल से किराए के मकान में रह रही है पीड़िता ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह उनके 65 वर्षीय पति व 15 वर्षीय बेटी के साथ तीन मंजिला मकान में किराए पर रहती हैं। उनके पति करीब 5 साल से पैरालाइसिसस बीमारी से ग्रसित है, जिस कारण वह बोल तक नहीं सकते। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं 15 वर्षीय बेटी स्वरूप नगर स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। महिला ने बताया कि वह घरों में चौका–बर्तन कर बेटी की पढ़ाई व बीमार पति का इलाज करा रही थीं। मकान के पहली मंजिल में 28 वर्षीय साहिल अपनी मां राधा, भाई करन व बहन कोमल के साथ रहता है। कोमल की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि साहिल 3 साल से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था, कई बार उसने विरोध किया, जिस पर साहिल व उसके परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित महिला के मुताबिक शनिवार दोपहर वह घरों में बर्तन चौका करने गई थी, जबकि 15 वर्षीय बेटी अपनी शादी शुदा बहन के घर गई थी। रविवार दोपहर हत्याकांड को दिया अंजाम इस दौरान साहिल उनके घर पहुंचा और उनके बीमार पति से मारपीट करने लगा। पड़ोस में रहने वाली भतीजी ने साहिल के मारपीट करने की जानकारी दी। उन्होंने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस ने की, लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता ने बताया कि आज दोपहर एक बजे वह 15 वर्षीय बेटी के साथ ग्वालटोली थाने शिकायत करने पहुंची, जिस पर पुलिसवालों ने कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके बाद पीड़िता अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ शादीशुदा बेटी के घर चली गई। इस दौरान साहिल उनके घर पहुंचा और कढ़ाई से पति के चेहरे व सिर पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे वह घर पहुंची, तो देखा कि गृहस्थी का साामान बिखरा पड़ा था और पति बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर आनन–फानन में पति को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे समेत 4 पर मुकदमा घटना के बाद हत्यारोपी साहिल मौके से फरार हो गया। पुलिस साहिल की मां व उसकी बहन को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पति की तहरीर पर साहिल, उसकी मां राधा, बहन कोमल व उसके भाई करन के खिलाफ हत्या की प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुजुर्ग की मौत के बाद मुकदमें में हत्या की धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। हत्यारोपी साहिल की तलाश में दो टीमें लगी हुई है।

Leave a Reply