DniNews.Live

नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:तहरीर के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, कोर्ट में पेश किया गया

मिर्जापुर में ड्रमण्डगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष पुत्र भोलानाथ निवासी खोमर मैना, थाना लालगंज के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला 25 मार्च को सामने आया था, जब एक व्यक्ति ने ड्रमण्डगंज थाने में तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी के लिए निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मनीष मिश्रा और क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पहले अपहृता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद, थानाध्यक्ष भारत सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को नेशनल हाईवे स्थित नैड़ी कठारी बॉर्डर के पास से आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *