DniNews.Live

ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह बने कैंट बोर्ड अध्यक्ष:यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ने पदभार संभाला

यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने कैंट बोर्ड के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कैंट बोर्ड सभागार में सीईओ जाकिर हुसैन, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, संयुक्त सीईओ हर्षिता चमड़िया और कैंट बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में शपथ ली। ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह वर्ष 2014 से 2016 तक मेरठ सब एरिया में कर्नल क्यू के पद पर तैनात रहे हैं। उन्होंने राजपूताना राइफल्स की नौवीं बटालियन की कमान भी संभाली है। वह दो बार संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कार्यभार संभालने के बाद ब्रिगेडियर सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कैंट क्षेत्र के निवासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैंट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और बोर्ड के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना भी उनके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *